जेसन ब्लम ने महिला निर्देशकों पर टिप्पणी के लिए माफी मांगी

लॉस एंजेलिस, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता जेसन ब्लम ने अपनी उस टिप्पणी के लिए माफी मांगी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हॉलीवुड में महिला निर्देशकों की कमी है।

‘वेरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, जेसन ने महिला निर्देशकों की कमी के बारे में अपनी विवादस्पद टिप्पणी पर बुधवार को ‘हेलोवीन’ के प्रीमियर पर स्पष्टीकरण दिया।

जेसन ने कहा, “मैंने गलत टिप्पणी कर दी।”

उन्होंने कहा, “मैंने गलत टिप्पणी कर दी। हमारे दर्शकों में 55 प्रतिशत महिलाएं हैं। हमारी कंपनी के अधिकारी पद पर 50 प्रतिशत महिलाएं हैं। मैं महिलाओं को अधिक से अधिक अवसर देने को लेकर भावुक हूं और जिस तरह से मैंने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं उसमें मैंने पूरी तरह से गलती की। हम पहले से ही बहुत सी महिलाओं के साथ काम कर रहे हैं।”

जेसन ने ट्विटर पर भी अपनी टिप्पणी को लेकर माफी मांगी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493