जेसिका अल्बा को पतली भौहें नापसंद

लॉस एंजेलिस, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका अल्बा का मानना है कि वर्ष 2000 के दशक में भौहों को यथासंभव आकर्षक दिखाने की कोशिश सौंदर्य के मामले में उनकी सबसे बड़ी भूल थी।

अल्बा ने वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ को बताया, “मेरी भौहें अब बिल्कुल ठीक हैं। मुझे लगता है कि आपकी भौहें दुरुस्त व मोटी होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “वर्ष 2000 के दशक में भौहों को यथासंभव आकर्षक दिखाने की कोशिश सौंदर्य के मामले में मेरी सबसे बड़ी चूक थी। मुझे उन लड़कियों से ईष्र्या होती थी, जिनकी भौहें पतली नहीं थीं।”

अभिनेत्री (34) ने यह भी कहा कि हाल में छुट्टियों के दौरान जब पति कैश वॉरेन ने उनकी प्रशंसा की तो उन्हें बड़ा आश्चयर्य हुआ। दरअसल, उन्होंने बालों की चोटी बांध रखी थी।

बकौल अल्बा, “सोने से पहले मैं अपने बाल खोलना चाहती थी, लेकिन बहुत थकी होने के कारण ऐसा नहीं कर पाई। सुबह जब जगी तो बाल गुथे हुए थे और मेरे चेहरे पर सूरज की हल्की-हल्की किरणें पड़ रही थीं। कैश ने जब मुझे देखा तो उनकी प्रतिक्रिया कुछ इस तरह थी कि ‘बेबी तुम बहुत खूबसूरत लग रही हो।’ उनसे यह सुनने के बाद मेरी प्रतिक्रिया कुछ इस तरह थी कि ‘क्या सच में?’ यह वास्तव में आश्चर्यजनक था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493