लॉस एंजेलिस, 22 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका अल्बा की कंपनी ‘द ऑनेस्ट कंपनी’ सौंदर्य प्रसाधनों की श्रृंखला बाजार में उतार रही है। जेसिका इस कंपनी की सह-संस्थापक हैं।
उन्होंने कहा, “सौंदर्य प्रसाधन हमेशा से हमारे विचार में था। बात बस इतनी थी कि इसे कब और कैसे सही तरीके से शुरू किया जाए। मैं इसकी शुरुआत आधे-अधूरे तरीके से नहीं करना चाहती थी।”
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ‘द ऑनेस्ट कंपनी’ की सौंदर्य प्रसाधन श्रृंखला में 80 उत्पाद हैं, जिनमें ज्यादातर मेकअप के उत्पाद हैं।
जेसिका (34) ने कहा कि उनका फिल्म करियर ने सौंदर्य प्रसाधन की श्रृंखला जारी करने में मददगार साबित हुआ। उन्होंने पत्रिका ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडी’ को बताया, “मैं 12 साल की उम्र से फिल्मों में काम कर रही हूं, तो मुझे मेकअप का तजुर्बा 20 साल से अधिक समय से है।”
dharmpath.com dharmpath