जेसिका, जस्टिन ने बेटे के लिए रखे नौकर

लॉस एंजेलिस, 3 मई (आईएएनएस)। गायक जस्टिन टिंबरलेक और उनकी पत्नी जेसिका बील ने अपने बेटे सिलास रैंडल टिंबरलेक की देखभाल में मदद करने के लिए दो नौकर रखे हैं।

एक सूत्र ने बताया, “बील ने दो समलैंगिक नौकरों को रखा है, जिन्हें वह अपने दोस्तों के जरिए जानती हैं। वे बारी-बारी से बच्चे की देखभाल करेंगे।”

जेसिका (33) और जस्टिन ने 2012 में शादी की। जेसिका बहुत व्यावहारिक मां बनना चाहती हैं, जिसके लिए वह अभी भी योजनाएं बना रही हैं और जस्टिन भी अपने बच्चे के लिए हर काम कर रहे हैं।

एक सूत्र ने ‘ओके’ पत्रिका को बताया, “वह बच्चे के डायपर बदलने के समय भी वहां होते हैं।”

एक सूत्र ने बताया, “उनका घर बच्चे के हिसाब से व्यवस्थित है। वे बच्चे को सुर्खियों से दूर रखकर उसकी परवरिश करना चाहते हैं।”

लेकिन भविष्य में वे हॉलीवुड हिल्स स्थित अपने घर में वापस आना चाहते हैं, जब जेसिका यहां अपना नया रेस्तरां ऑ फज खोलेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493