नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। जेसीबी इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को नई दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम में मटिरीयल हैंडलिंग उत्पाद समाधानों की अपनी विश्व स्तरीय श्रृंखला को प्रदर्शित किया। श्रेणी में अग्रणी तीनों मशीनें – टेलीहैंड, स्किड स्टीयर लोडर्स और सुपर लोडर्स भारत में मैटेरियल हैंडलिंग उद्योग में क्रांति लाएंगी।
इस अवसर पर जेसीबी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विपिन सोंधी ने कहा, “भारतीय बाजार के लिए जेसीबी की मेड इन इंडिया मटिरीयल हैंडलिंग उत्पाद समाधानों की व्यापक श्रृंखला को प्रदर्शित कर हमें खुशी हो रही है। उद्योग अब ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद कार्यप्रणाली की ओर बढ़ रहा है। इन क्रांतिकारी उत्पादों के माध्यम से हमें यहां भी मटिरीयल हैंडलिंग उद्योग में विश्व की सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणाली उपलब्ध कराने का बेहतरीन अवसर नजर आ रहा है।”
टेलीहैंडलर्स की अवधारणा के मामले में जेसीबी 1977 से वैश्विक स्तर पर अग्रणी है और तब से ही इस सेगमेंट में दुनिया की पहली पसंद बनी हुई है। इन मशीनों का उपयोग लोडिंग, अनलोडिंग, सामग्री को विभिन्न ऊंचाइयों और जगहों तक उठाने और रखने जैसे मटिरीयल हैंडलिंग कार्यो के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता है। विभिन्न संलग्नकों के प्रयोग के साथ ये बहुउपयोगी मशीनें में ही चार मशीनों की परिपूर्णता की पेशकश करती हैं।
वैश्विक मानकों के अनुरूप यह मशीन कार्यस्थल पर सुरक्षा को व्यापकता से बढ़ाती है। भारत में, जेसीबी द्वारा टेलीहैंडलर्स के तीन प्रकारों को पेश किया गया है – 7 मीटर लिफ्ट हाइट मशीन जो 530-70 के नाम से जानी जाती है, 11 मीटर लिफ्ट हाइट मशीन जो 530-110 के रूप में जानी जाती है औश्र एक 17 मीटर लिफ्ट हाइट मशीन जो 540-170 कहलाती है।
dharmpath.com dharmpath