जेहाद के लिए मुस्लिम छात्राओं का ब्रेनवॉश :मुंबई पुलिस का आरोप

 

mumbai-police-sanjay-630मुंबई। मुंबई पुलिस के एक आंतरिक सर्कुलर ने विवाद पैदा कर दिया है। इसमें कहा गया है कि एक मुस्लिम संगठन की महिला शाखा छात्राओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें जेहाद के लिए तैयार कर रही है। इसे लेकर इस संगठन ने पुलिस से माफी मांगने की मांग की है। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।

इस आंतरिक परिपत्र में कहा गया है कि जमाए ए इस्लामी हिंद की शाखा गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन स्कूल और कॉलेज की लड़कियों का ब्रेनवॉश कर उन्हें जेहाद के लिए तैयार कर रही है। बता दें कि जमात ए इस्लामी हिंद महाराष्ट्र में 40 हाईस्कूल और तीन जूनियर कॉलेज चला रहा है।

जीआईओ जमात ए इस्लामी हिंद से जुड़ा संगठन है और इसकी स्थापना केरल में हुई थी। इस संगठन का एक ही उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं अपने धर्म और कुरान के बारे में जानें। लेकिन पुलिस सर्कुलर के अनुसार इस संगठन का असली मकसद स्कूल-कॉलेज की छात्राओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें जेहाद के लिए तैयार करना है। ये सर्कुलर पिछले हफ्ते ही जारी किया गया था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493