जे-जेड के साथ डेटिंग नहीं कर रहीं रीता ओरा

लॉस एंजेलिस, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका-अभिनेत्री रीता ओरा ने उन अफवाहों का खंडन किया, जिनके मुताबिक वह रैपर जे-जेड के साथ डेटिंग कर रही हैं। जे-जेड गायिका बियॉन्से नॉलेस के पति हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, ओरा (25) ने ट्विटर पर डेटिंग की अफवाहों का खंडन किया। इससे पहले एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह बियॉन्से नॉलेस जैसी आउटफिट में नजर आई थीं, जो उन्होंने अपने हालिया संगीत वीडियो अल्बम ‘लेमनेड’ में पहनी थी।

गायिका ने पोस्ट किया, “मैं आमतौर पर इस तरह की अफवाहों पर बात नहीं करती, लेकिन मैं साफ कर देना चाहती हूं कि यह सब गलत है। हमारे बीच कुछ नहीं है, मैं बियॉन्से का बहुत सम्मान करती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493