जे.पी. दत्ता संग काम करना मेरी सूची में था : गुरमीत चौधरी

मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘पलटन’ में नजर आए अभिनेता गुरमीत चौधरी ने कहा कि निर्देशक जे.पी. दत्ता के साथ काम करना हमेशा से उनकी सूची में शामिल था।

मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘पलटन’ में नजर आए अभिनेता गुरमीत चौधरी ने कहा कि निर्देशक जे.पी. दत्ता के साथ काम करना हमेशा से उनकी सूची में शामिल था।

जे.पी.दत्ता बुधवार को 69 वर्ष के हुए।

गुरमीत ने आईएएनएस से कहा, “जे.पी. दत्ता के साथ काम करना मेरी सूची में शामिल था। एक कलाकार होने के नाते, आप उन फिल्म निर्माताओं की एक सूची बनाते हैं, जिनके साथ आप काम करना चाहते हैं और मैंने उन्हें अपनी सूची में रखा था।”

34 वर्षीया अभिनेता ने कहा कि वह दत्ता के काम के बड़े प्रशंसक हैं।

उन्होंने कहा, “मेरे पिता आर्मी में थे। मेरा जन्म भी आर्मी अस्पताल में हुआ और मैं आर्मी स्कूल में पढ़ा। मैं लगभग एक सैनिक बन गया। मैं उनका (दत्ता) बड़ा प्रशंसक हूं और हमेशा से उनकी किसी फिल्म में सैनिक की भूमिका निभाना चाहता था – उनकी फिल्मों से बेहतर और क्या हो सकता है?”

गुरमीत ने फिल्मकार के साथ तीन फिल्मों पर करार किया है। उनका कहना है कि वह भाग्यशाली हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493