जैकमैन ने क्रसिंस्की, रेनॉल्ड्स के मजाक का दिया जवाब

लॉस एंजेलिस, 20 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता ह्यूज जैकमैन को ‘सांता बारबारा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में अभिनेताओं जॉन क्रसिंस्की और रेयान रेनॉल्ड्स के साथ मजाक करने का मौका मिल गया। फेस्टिवल में ह्यूज जैकमैन को सम्मानित किया जा रहा था।

वेराइटी डॉट कॉम के अनुसार, क्रसिंस्की और रेनॉल्ड्स ने मिलकर सप्ताहांत में सोशल मीडिया पर जैकमैन का उस तस्वीर के लिए मजाक किया था, जिसमें लोगान के अभिनेता ‘एक्टर्स ऑन एक्टर्स’ कार्यक्रम के दौरान क्रसिंस्की की अभिनेत्री-पत्नी एमिली ब्लंट से हाथ मिला रहे थे।

जैकमैन ने मजाक किया, “तुम अपने पैर की उंगलियों पर खड़े हो गए होगे जॉन। मैं यही कह रहा हूं।”

उन्होंने इससे आगे कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें क्रसिंस्की से शारीरिक झगड़ा करने में भी कोई परेशानी नहीं है।

उन्होंने कहा, “मुझे जॉन से लड़ाई करने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन आज सुबह वह मेरे घर रेयान के साथ आ गए। मेरी हालत वैसी हो गई जैसे, एक बार में एक ही, एक साथ नहीं।”

उन्होंने कहा, “वे सारी लड़ाइयां वास्तव में मेरी वजह से हो रही थीं। ये ‘मिस्टर नाइस गाय’ वाली छवि खत्म हो गई है।”

इसकी शुरुआत तब हुई जब ‘फ्रंट रनर’ के अभिनेता ने ब्लंट के साथ उनकी एक तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों अभिनेता ‘एक्टर्स ऑन एक्टर्स’ पर अपनी बातचीत की तारीफ कर रहे थे।

क्रसिंस्की ने प्रतिक्रिया स्वरूप उसी के साथ की एक अन्य तस्वीर पोस्ट कर दी जिसमें जैकमैन लगभग ब्लंट के कान में बोलते नजर आ रहे हैं। क्रसिंस्की ने इसके साथ लिखा, “वेराइटी ‘एक्टर्स ऑन एक्टर्स’ से यही चाहती है। मुझे यह ना सोचने दो कि मैं तुम्हें नुकसान नहीं पहुंचा सकता।”

रेनॉल्ड्स ने इसके बाद ट्विटर पर लिखा, “यह कार्रवाई करने का समय है। इस आदमी को रुक जाना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493