मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। हाल रिलीज हुई फिल्म ‘गोलमाल 4’ ने अपनी दमदार कॉमेडी के चलते हर किसी का दिल जीत लिया है, बॉक्स-ऑफिस पर जिसका असर बखूबी देखा जा सकता है। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस को भी यह फिल्म खूब पसंद आई।

जैकलिन ने ट्वीट कर फिल्म के प्रति अपनी खुशी जाहिर की, इसमें उन्होंने फिल्म की काफी प्रशंसा की व कालाकरों के अभिनय को सराहा। फिल्म की कॉमेडी ने उनका दिल जीत लिया।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, “‘गोलमाल अगेन’ ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। ‘गोलमाल 5’ का बेसब्री से इंतजार है।”
फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को टक्कर देते हुए ‘गोलमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर अपने कदम जमाए हुए है और अपने अच्छे प्रदर्शन से हर किसी का मन मोह लेने में कारगर साबित हो रही है।
dharmpath.com dharmpath