जैकलिन ने मां के साथ मनाया ईस्टर

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस ने ईस्टर का त्योहार अपनी मां के साथ मनाया। उनकी मां ने यहां पहुंचकर उनके लिए यह दिन बेहद खास बना दिया।

जैकलिन ने कहा, “ईस्टर हमारे लिए महत्वपूर्ण त्योहार है और हम इसे साथ मनाना पसंद करते हैं। इस साल मेरी श्रीलंका से यहां आईं। वह मेरे पसंदीदा घर के बने हॉट क्रॉस बन्स लेकर आईं। बचपन से ईस्टर मेरे लिए खास रहा है।”

जैकलिन फिलहाल मुंबई में हैं, वहीं वह अपनी मां के साथ दिन बिताकर काफी खुश हैं।

इस साल जैकलिन ‘हाउसफुल 3’, ‘दृश्यम’, ‘ए फ्लाइंग जाट’ में नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493