मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। चेन्नई में बाढ़ पीड़ितों के लिए घरों बनाने में मदद करने के लिए जन जुटाने के लिए बाढ़ राहत अभियान ‘जैकलिन बिल्ड्स’ के तहत अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस को स्कूलों से जबरदस्त समर्थन प्राप्त हो रहा है।
जैकलिन 9 अप्रैल को पीड़ितों के लिए मकान निर्माण कार्य में शामिल होंगी लेकिन इससे पहले बुधवार को उनका यहां पनबई इंटरनेशनल स्कूल का दौरा करने का कार्यक्रम है। वह इस अभियान की जागरूकता फैलाने में मदद करेंगी।
जैकलिन ने कहा, “मैं युवाओं से बातचीत करने के लिए उत्साहित हूं। यह देखना दिलचस्प होगा कि छात्र इतनी कम उम्र में समुदाय के प्रति योगदान करते हैं और समाजिक मुद्दों को समझ रहे हैं।”
उन्होंने कहा,”पीड़ितों के विस्थापन और दोबारा जीवन शुरू करने के लिए छात्रों और उनके परिवार द्वारा मदद करने में बड़ा फर्क पड़ेगा।”
गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर और दिसंबर में आई बाढ़ के चलते बड़े पैमाने पर लोगों के जीवन, संपत्ति, मकानों और आजीविका की हानि हुई।
dharmpath.com dharmpath