जैकलीन ‘किक’ के सीक्वल से बेखबर

मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। सलमान अभिनीत ‘किक’ फिल्म में मुख्य भूमिका निभा चुकी अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज कहती हैं कि उन्हें इसके सीक्वल को लेकर उड़ रहीं खबरों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

जैकलीन ने हालांकि सीक्वल जल्द बनने की आशा जताई है।

जैकलीन ने यहां शुक्रवार को अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘रॉय’ के प्रचार के दौरान कहा, “मुझे सलमान के ‘किक’ का सीक्वल लिखे जाने के बारे में कुछ नहीं मालूम। मुझे नहीं पता कि ‘किक’ के सीक्वल पर विचार हुआ है या नहीं या ‘किक’ के सीक्वल की कहानी है या नहीं।”

उन्होंने कहा, “लेकिन मैं इसके पहली फिल्म की तरह ही सफलता की आशा करती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493