जैकलीन प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से हैं : आदिल शेख

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘ए जेंटलमैन : सुंदर, सुशील, रिस्की’ में जैकलीन फर्नाडीज पर फिल्माया गया ‘चंद्रलेखा’ नामक गीत गुरुवार को जारी हुआ। वहीं कोरियोग्राफर आदिल शेख का कहना है कि जैकलीन प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से हैं।

जैकलीन का पोल डांस मूव्स आदिल द्वारा निर्मित है। इस वीडियो में वह और उनके सह-कलाकार अलग तरह का नृत्य कर रहे हैं।

‘चंद्रलेखा’ और जैकलीन के बारे में आदिल ने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि वह प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से हैं। मैंने कभी साथ काम नहीं किया है। उनकी सबसे अच्छी बात अभ्यास है, जिसे वह पूरी उर्जा के साथ करती हैं।”

उन्होंने कहा, “इस गीत की शूटिंग के दौरान, यहां तक अगर वह फ्रेम में नहीं होती तो भी हमेशा कैमरे के सामने शूटिंग के लिए तैयार रहती हैं। ‘चंद्रलेखा’ में सभी जैकलीन के पोल डांस के बारे में चर्चा कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है लेकिन उनके सह-कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा सभी को अपने डांस से हैरान कर देंगे।”

‘कर गई चुल’ नामक गीत के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर का पुरस्कार जीत चुके आदिल ने कहा, “जब मैं आलिया भट्ट और सिद्धार्थ का ‘कर गई चुल’ कोरियोग्राफ कर रहा था, तब कभी नहीं सोचा था कि इसके डांस मूव्स से फिल्मफेयर हासिल करूंगा।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493