जैकसन ग्रुप ने लगाया 200 किलोवॉट का सोलर रूफटॉप प्लान्ट

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। ऊर्जा एवं इंजीनियरिंग समाधान कम्पनी जैकसन ग्रुप ने यहां इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन बिल्डिंग में 200 किलोवॉट के सोलर रूफटॉप पीवी पावर प्लान्ट इंस्टाल किया है जिसका उद्घाटन केन्द्रीय कानून एवं न्याय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री पी. पी. चौधरी ने बुधवार को किया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि रूफटॉप सोलर प्लान्ट हर साल 3,00,000 युनिट्स बिजली के उत्पादन में मदद करेगा तथा कार्बन-डाई-ऑक्साईड के उत्सर्जन में सालाना 2,16,000 किलोग्राम तक की कमी लाने में योगदान देगा। इसके अलावा यह परियोजना हर साल लागत में 8 से 10 लाख रु तक की बचत में योगदान देगी।

परियोजना के तहत जैकसन ने 310 वॉट के 669 सोलर मोड्यूल इन्सटॉल किए हैं, जिन्हें ग्रेटर नोएडा स्थित अत्याधुनिक सोलर मोड्यूल विनिर्माण संयंत्र में बनाया गया है। परियोजना के लिए अपनी प्रमुख इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण सेवाओं के अलावा जैकसन 25 सालों तक प्लान्ट को सालाना संचालन एवं रखरखाव सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

जैकसन ग्रुप के उपाध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक संदीप गुप्ता ने बताया, “इस प्रतिष्ठित परियोजना के साथ जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है। भारत में सरकारी इमारतों में सौर उर्जा के इन्सटॉलेशन की अपार सम्भावनाएं हैं जो उनकी पावर सम्बन्धी जरूरतों को पूरा कर सकती हैं। यह परियोजना सोलर रूफटॉप सेगमेन्ट में हमारी सशक्त ईपीसी विशेषज्ञता की पुष्टि करती है।”

जैकसन समूह के सोलर कारोबार के निदेशक आशीष सेठी ने कहा, “जैकसन रूफटॉप सोलर खंड में अग्रणी खिलाड़ी है और दिल्ली की कई प्रतिष्ठित सरकारी इमारतों में सोलर रूफटॉप प्लान्ट इन्सटॉल कर चुका है। यह परियोजना इसी सूची में हमारा एक और कामयाब प्रयास है।”

ब्रिज टू इण्डिया की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में सरकारी इमारतों में रूफटॉप सोलर प्लान्ट के इन्सटॉलेशन पर तेजी से जोर दिया जा रहा है। सरकारी क्षेत्र में रूफटॉप सोलर खंड पिछले चार सालों के दौरान 118 फीसदी सीएजीआर की दर से विकसित हुआ है और अब कुल रूफटॉप बाजार में तकरीबन 12 फीसदी का योगदान देता है। रिपोर्ट के अनुसार 2022 तक सरकारी क्षेत्र में रूफटॉप सोलर पावर क्षमता 4 गीगावॉट तक पहुंच जाएगी जो कुल रूफटॉप सौर बाजार में 24 फीसदी का योगदान देगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493