लंदन, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जोआन कोलिंस इस साल अपनी दिवंगत बहन और ब्रिटिश लेखिका जैकी कोलिंस के बच्चों के साथ क्रिसमस मनाएंगी, लेकिन अभिनेत्री ने कहा कि उनके बगैर यह क्रिसमस पहले जैसा नहीं होगा।
वेबसाइट ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, जैकी (77) का स्तन कैंसर के कारण इस साल निधन हो गया और जोआन (82) इस साल क्रिसमस अपने भाई बिल और जैकी के बच्चों के साथ मनाएंगी। उन्होंने कहा कि इसे मनाना काफी मुश्किल होगा।
जोआन ने कहा, “मैं अब भी अपनी बहन को बहुत याद कर रही हूं। उनके बच्चे और नाती-पोते भी उन्हें काफी याद कर रहे हैं और उनका भाई बिल भी।”
अभिनेत्री ने कहा, “हम तीन भाई-बहन थे और हम खुद को ‘थ्री मस्किटीर्स’ बुलाते थे। जैकी के बच्चे बहुत अच्छे हैं और हम सब क्रिसमस के लिए साथ में लंदन जाएंगे। जैकी के बगैर यह पहले जैसा क्रिसमस नहीं होगा, लेकिन हम इसे मनाएंगे।”
dharmpath.com dharmpath