जैकी चैन के साथ काम को भारतीय निर्माता उत्साहित

मुंबई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता जैकी भगनानी की बहन और फिल्म निर्माता दीपशिखा देशमुख के लिए वो बेहतरीन पल था, जब उन्होंने यहां मशहूर अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता जैकी चैन से मुलाकात की। वहीं उनका कहना है कि उनके साथ फिल्म बनाना सपना पूरा होने जैसा होगा।

वह अपनी आगामी फिल्म ‘कुंग फू योगा’ के प्रचार के लिए भारत आए थे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने सलमान खान, कंगना रनौत, वासु भगनानी, दिशा पटानी और रेमो डिसूजा जैसे विभिन्न बॉलीवुड सितारों से मुलाकात की।

जैकी से मुलाकात के बारे में दीपशिखा ने कहा, “वह बहुत ही विनम्र शख्स हैं। उनसे मुलाकात करना सम्मानित होने जैसा है। जैकी (भगनानी) और मैं दोनों उनकी फिल्में देखकर बड़े हुए हैं और उनसे तोहफा प्राप्त करना रोमांचक था।”

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि भविष्य में उनके साथ फिल्म बना सकते हैं। यह सपना सच होने जैसा है। मैं जैकी चैन, सोनू सूद और ‘कुंग फू योगा’ की पूरी टीम को शुभकामनाएं देती हूं।”

स्टेनली टोंग द्वारा निर्देशित ‘कुंग फू योगा’ एक साहसिक कॉमेडी फिल्म है। भारत में यह 3 फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493