जैकी टिकट लेकर देखेंगे ‘हीरो’

मुंबई, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘हीरो’ के अभिनेता सूरज पांचोली ने कहा है कि फिल्म के ‘असली हीरो’ जैकी श्रॉफ ने उनकी फिल्म ‘हीरो’ की विशेष स्क्रीनिंग देखने से इंकार कर दिया, और कहा कि वह उनकी इस फिल्म को आम दर्शक की तरह टिकट खरीद कर सिनेमाघर में देखना चाहते हैं।

सूरज ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मैंने जैकी सर को कहा कि वह अंदर(स्क्रीनिंग के लिए) क्यों नहीं आ रहे। उन्होंने कहा बच्चा मैं सिर्फ तुम्हें आर्शीवाद देने आया हूं। मैं पैसे खर्च करके फिल्म थियेटर में देखूंगा।”

फिल्म की अभिनेत्री आतिया शेट्टी ने कहा, “जैकी अंकल का स्क्रीनिंग में आर्शीवाद देने आना बड़ी बात है। मैं इसलिए भी अच्छा महसूस कर रही हूं कि हाल ही में ट्विटर पर उनकी और सूरज की तस्वीर साथ आई।”

निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित फिल्म की स्क्रीनिंग बुधवार को थी, जहां कई बॉलीवुड हस्तियां उपस्थित थीं।

जैकी ने हाल ही में अपने साक्षात्कार में फिल्म ‘हीरो’ के बारे में कहा था, “यह जानकर सचमुच अच्छा लग रहा है कि दोनों (सूरज और आतिया) मेरे करीबी हैं और मेरे दोस्तों के बच्चे हैं। मैंने ‘हीरो’ 30 साल पहले की थी। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे इस तरह का कुछ देखने को मिला।”

सुभाष घई द्वारा निर्देशित फिल्म हीरो 1983 में प्रदर्शित हुई थी। यह फिल्म काफी सफल हुई थी और जैकी को इस फिल्म से काफी शोहरत मिली थी।

इस ‘हीरो’ का निर्माण सलमान खान और घई ने किया है, जो शुक्रवार प्रदर्शित हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493