जैकी भगनानी ने ‘आनंदवा’ की शूटिंग शुरू की

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। अभिनेता जैकी भगनानी ने गुरुवार को यहां आगामी फिल्म ‘आनंदवा’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

फिल्म में अभिनेता प्रमुख भूमिका में हैं, जो ऋषिकेश मुखर्जी की क्लासिक ‘आनंद’ से प्रेरित है। वर्ष 1971 की फिल्म ‘आनंद’ में राजेश खन्ना और महानायक अमिताभ बच्चन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में थे।

जैकी ने कहा, “मैं यह भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं। ‘आनंद’ जबरदस्त और सुंदर फिल्म है। मुझे इस परियोजना में काम करने का सम्मान मिला। फिल्म को बहुत संवेदनशीलता की आवश्यकता है और मैं स्क्रिप्ट से आकर्षित हुआ कि यह कितने परिपक्व तरीके से संभाली गई।”

उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि यह फिल्म मुझे पसंद आएगी।”

अबीर सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित ‘आनंदवा’ में एक शख्स की यात्रा को दर्शाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493