मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता जैकी श्रॉफ ने लोकप्रिय गायक हरिहरन के बेटे करण हरिहरन को अभिनय जगत में करियर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। वह ‘मिसिंग ऑन अ वीकेंड’ के साथ अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं।

लेखन-निर्देशक अभिषेक जावकर की फिल्म का प्रीमियर बुधवार रात हुआ, जिसमें जैकी के साथ-साथ कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। उन्होंने फिल्म की टीम को बधाई दी।
जैकी ने कहा, “मुझे खुशी है कि दिग्गज गायक हरिहरन के बेटे करण अभिनय जगत में करियर शुरू करने जा रहे हैं। उन्हें और उनकी टीम को शुभकामनाएं।”
फिल्म में करण महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जो गोवा की यात्रा के बाद शॉर्ट टर्म मेमौरी लॉस से पीड़ित हो जाते हैं।
वहीं, करण ने कहा, “मैं नर्वस हूं, मेरी धड़कनें तेज हैं, पर मुझे दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है.. मैंने चार साल की उम्र से अभिनेता बनने का सपना देखना शुरू कर दिया था। जब मैंने फिल्म का पोस्टर देखा, तो लगा कि मेरा सपना पूरा हो रहा है। मैं शब्दों में इसे बयां नहीं कर सकता।”
‘मिसिंग ऑन अ वीकेंड’ में पवन मल्होत्रा, दिशांक अरोड़ा जैसे सितारे हैं।
dharmpath.com dharmpath