जैक वेबर की यादों में भारत की गरीबी की तस्वीरें

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटिश अभिनेता जैक वेबर बचपन में भारत आए थे। उन्होंने इस यात्रा से जुड़ी यादें ताजा करते हुए कहा कि उन्होंने देश में गरीबी, तकलीफें और बीमारी देखी थी।

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटिश अभिनेता जैक वेबर बचपन में भारत आए थे। उन्होंने इस यात्रा से जुड़ी यादें ताजा करते हुए कहा कि उन्होंने देश में गरीबी, तकलीफें और बीमारी देखी थी।

‘द ब्लैकलिस्ट’ और ‘होमलैंड’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता ने उम्मीद जताई है कि अब हालात बदल चुके होंगे।

वेबर ने आईएएनएस को बताया, “मैं जब आठ साल का था, उस समय भारत में था। मेरी मां किसी पवित्र, सज्जन व्यक्ति के साथ कहीं पहाड़ियों में रह रही थीं और उसके बाद से मैं फिर कभी भारत नहीं आया।”

इस देश को लेकर उनके जेहन में कई दुखद यादें बसी हैं।

उन्होंने कहा, “एक बच्चे के रूप में मुझे याद है और उम्मीद करता हूं कि अब हालात अलग होंगे, लेकिन मुझे याद है कि उस समय यहां काफी गरीबी, तकलीफ, बीमारी और सड़कों पर जिंदगी बिताते लोग नजर आते थे। वह बहुत दुखद था।”

अभिनेता ने ‘इनटू माई हार्ट’, ‘मीट जो ब्लैक’ और ‘यू-571’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493