जॉनी केंप की रहस्यमय स्थिति में मौत

किंग्सटन, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बहामियन गायक जॉनी केंप की यहां रहस्यमय स्थिति में मौत हो गई। वह 55 साल के थे।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, जमैका की पुलिस ने बताया कि जॉनी का शव गुरुवार सुबह मोंटेगो खाड़ी समुद्र तट पर तैरता पाया गया था।

मौत से पहले, जॉनी टॉम जॉयनर की मेजबानी वाले फाउंडेशन फैनटास्टिक वोग क्रूज में प्रस्तुति देने वाले थे।

कहा जा रहा है कि जॉनी टॉम जॉयनर के क्रूज में शौचालय में गिर गए थे और उनके सिर में चोट लगी थी, जिसके उनकी मौत हो गई थी। हालांकि टॉम जॉयनर क्रूज का आयोजन करने वाली और क्रूज के लिए उत्तरदायी कंपनी टॉम जॉयनर फाउंडेशन फैनटास्टिक वोग ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि जॉनी क्रूज में शामिल ही नहीं हुए थे।

कंपनी के एक प्रतिनिधि ने एक बयान में बताया, “हमें खबर मिली कि जॉनी केंप नहीं रहे। हमारे पास इस बारे में और जानकारी नहीं है। हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि वह टॉम जॉयनर फाउंडेशन फैनटास्टिक वोग समुद्री यात्रा पर नहीं थे।”

उनकी मौत को लेकर एक और अटकल लगाई जा रही है कि जॉन जामाइका में एक समुद्री तट पर ऊंचे चट्टान से गिर गए थे, जहां वह एक क्रूज का हिस्सा बनने के लिए मौजूद थे। अभी तक उनकी मौत के कारण की पुष्टि को लेकर कोई सूचना नहीं दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493