जॉनी डेप के प्रशंसक उनके स्वास्थ्य को लेकर चितित

लॉस एंजेलिस, 3 जून (आईएएनएस)। अभिनेता जॉनी डेप सप्ताहांत आनलाइन नजर आई अपनी तस्वीरों में बेहद बीमार और कमजोर नजर आए जिसके से उनके प्रशंसक उन्हें लेकर चिंतित हैं।

वेबसाइट ‘बिलबोर्ड डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सप्ताह रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में फोर सीजन होटल में प्रशंसकों के साथ डेप ने फोटो खिंचाई जिसमें वह पहले की तुलना में बेहद पतले दिखाई दिए।

एक उपयोगकर्ता ने फेसबुक पर साझा की गई तस्वीर पर कहा, “मुझे अपना हीरो बीमार लग रहा है।”

एक अन्य टिप्पणी में कहा गया, “वह पतले लग रहे हैं। यह जॉनी डेप हैं?”

अभिनेता रूस अपने बैंड हॉलीवुड वेंपयार्स की प्रस्तुति के लिए गए थे।

इससे पहले सप्ताह में डेप ने मॉस्को में फैन फोटो साझा की, जिसमें वह काले चश्मे और टोपी में नजर आए। इस तस्वीर में भी टिप्पणी सेक्शन में चिंता जताई गई, जहां उपयोगकर्ताओं ने अभिनेता को ‘बीमार’, ‘कमजोर’ और ‘दुबला’ कहा।

डेप कानूनी विवाद के कारण पिछले वर्ष सुर्खियों में रहे, इसमें उनकी पूर्व प्रबंधन कंपनी से विवाद भी शामिल है। वर्ष 2017 में डेप को अभिनेत्री एंबर हर्ड के साथ तलाक की कार्यवाही का भी सामना करना पड़ा। अंबर ने उन पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493