जॉनी डेप को नीलामी से मिले 1.15 करोड़ डॉलर

लंदन, 1 जुलाई (आईएएनएस)। पिछले दिनों अपनी अभिनेत्री पत्नी से मारपीट करने के बाद सुर्खियों में आए हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप को अमेरिकी आर्टिस्ट जीन-मिचेल बस्क्विट की दो शिल्पकृतियां नीलाम कर 1.15 करोड़ डॉलर प्राप्त हुए हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, डेप (53) ने क्रिस्टी के नीलामीघर में बस्क्विट की दो कलाकृतियां नीलाम की, जिनमें से एक से उन्हें 47.5 लाख डॉलर और दूसरी से 68.4 लाख डॉलर मिले।

डेप और उनकी पत्नी एंबर हर्ड का तलाक का मुकदमा चल रहा है। डेप संभवत: कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए बहमास (फ्लोरिडा) में अपने निजी द्वीप का रुख करना चाह रहे हैं।

एक सूत्र ने कहा, “उनकी लॉस एंजेलिस लौटने की कोई योजना नहीं है। उन्हें लॉस एंजेलिस में और कुछ नहीं लेकिन अपने बच्चों की याद आती है और वे उनसे मिलने बहमास आ जाते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493