जॉनी लीवर का साथ एक अनुभव : बृजेंद्र काला

मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। आने वाली फिल्म ‘होटल ब्यूटीफूल’ में हास्य अभिनेता जॉनी लीवर के साथ नजर आने वाले अभिनेता बृजेंद्र काला कहते हैं कि उनके साथ काम करना अपने आप में एक अनुभव है।

बृजेंद्र ने आईएएनएस को बताया, “जॉनी भाई के साथ काम करना अपने आप में एक अनुभव है। वह दिग्गज, जमीन से जुड़े और अनुशासित हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग बेदाग है। हम दोनों ने अपनी कॉमिक टाइमिग पर काम किया है। वह बहुत विनम्र व्यक्ति हैं। हर कलाकार उनके साथ काम करना पसंद करता है।”

बृजेंद्र ने जिम्मी शेरगिल और हर्षिता भट्ट की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘हासिल’ से अपना अभिनय करियर शुरू किया। बाद में वह ‘पान सिंह तोमर’ में नजर आए और अब ‘होटल ब्यूटीफूल’ में अहम भूमिका में नजर आएंगे।

यह फिल्म चर्चित हिंदी नाटक ‘बात बात में बिगड़े हालात’ का फिल्मी रूपांतरण है। इसका लेखन और निर्देशन समीर इकबाल पटेल ने किया है।

बृजेंद्र ने फिल्म के बारे में कहा, “फिल्म दो आदमियों के स्वामित्व वाले एक होटल के बारे में है। इन दो आदमियों की भूमिका में मैं और जॉनी भाई हैं। फिल्म में हम बहुत भोले-भाले या आप कह सकते हैं कि मूर्ख हैं।”

फिल्म अप्रैल में रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493