‘जॉनी वॉकर द जर्नी’ का तीसरा संस्करण मुंबई में

मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के संगीत प्रेमियों के लिए मुंबई में एक खास संगीत समारोह होने जा रहा है। ‘जॉनी वॉकर द जर्नी’ अपने तीसरे संस्करण में प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के अद्भुत संगीत से भारतीय दर्शकों के मन के तारों को छूएगा।

मुंबई में महबूब स्टूडियो में 12 दिसम्बर को आयोजित होने वाले इस संगीत समारोह में ‘जोर्जियो मोरोडर’, ‘टाइको’, ‘एक्सप्लोजन्स इन द स्काय’ और ‘लियो’ जैसे प्रख्यात कलाकार भारत में पहली बार अपना संगीत पेश करेंगे।

डियाजियों इंडिया के लक्जरी विभाग के प्रमुख भावेश सोमाया ने कहा, “‘जॉनी वॉकर द जर्नी’ का तीसरा संस्करण दर्शकों के लिए एक बार फिर एक अद्भुत अनुभव होगा। हमने एक बार फिर ऐसे विश्वविख्यात कलाकारों की सूची तैयार की है जो व्यक्तिगत विकास को प्रेरित करने की हमारी विचारधारा को प्रतिबिंबित करते हैं।”

जोर्जियो मोरोडर एक इतालवी निर्माता, गीतकार, कलाकार और डीजे कलाकार हैं। 75 वर्षीय मोरोडर ‘2015 जीक्यू मेन ऑफ द इयर इंस्पिरेशन’ पुरस्कार के विजेता हैं।

‘टाइको’ सैन फ्रांसिस्को के कलाकार और निर्माता स्कॉट हेनसेन का संगीत प्रोजेक्ट है। स्कॉट दुनियाभर में अपने व्यापक संगीत के लिए प्रसिद्ध हैं। डिजाइन की दुनिया में उन्हें ‘आईएसओ 50’ के नाम से जाना जाता है।

टेक्सास के रॉक बैंड ‘एक्सप्लोजन्स इन द स्काय’ ने 16 वर्षो के समय में छह एल्बम जारी की हैं और कई टीवी कार्यक्रमों के लिए संगीत की रचना की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493