जॉन अब्राहम ने दलाई लामा से मुलाकात की

मुंबई, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता एवं निर्माता जॉन अब्राहम ने तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मुलाकात की।

जॉन ने इस मुलाकात के बारे में कहा कि उनसे मिलकर ऐसा लगा जैसे मैं आध्यात्मिकता के सबसे ज्यादा करीब हूं।

जॉन ने बुधवार को दलाई लामा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

जॉन ने तस्वीर के साथ लिखा, “मुझे सबसे अधिक आध्यात्मिकता का अहसास दलाई लामा की उपस्थिति में हुआ।”

डॉन ‘परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण’ में दिखाई देंगे।

यह फिल्म 1998 में पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण पर आधारित है, जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे।

फिल्म में डायना पेंटी और बोमन ईरानी भी हैं।

फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493