मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम एक सफल शादीशुदा जीवन जी रहे हैं। उनका करियर भी रफ्तार पकड़े हुए है, लेकिन अभी उनका इरादा अपने परिवार को बढ़ाने का नहीं है। जॉन का कहना है कि वह इस समय केवल अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं।
जॉन और प्रिया 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे।
जॉन ने अपने वैवाहिक जीवन और भविष्य की योजनाओं के बारे में अभिनेत्री तारा शर्मा के शो ‘द तारा शर्मा’ के दौरान बताया कि उनके दिमाग में कई बार बच्चे का ख्याल आया, लेकिन वह अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं।
जॉन ने कहा, “हमने परिवार बढ़ाने के बारे में सोचा है, पर इस समय मैं अपने काम पर ध्यान दे रहा हूं।”
उन्होंने कहा, “मेरे पास एक फुटबॉल टीम (नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी) है। मेरे पास एक प्रोडक्शन हाउस है और एक अभिनेता के तौर पर मैं फिल्में भी कर रहा हूं। इसलिए, मेरे जीवन में अभी बहुत सारी चीजें चल रही हैं, जो मेरा काफी समय ले रही हैं।”
जॉन की आगामी फिल्म ‘ढिशुम’ है।
dharmpath.com dharmpath