जॉन के गले लगते कैमरे में कैद हुईं केटी

शिकागो, 7 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका केटी पेरी को हाल ही में उनके प्रेमी संगीतकार जॉन मेयर के साथ देखा गया, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह और जॉन शायद फिर से करीब आ रहे हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, केटी को शनिवार को आयोजित ग्रेटफुल डेड कॉन्सर्ट में जॉन के गले लगते देखा गया और फोटोग्राफरों ने उनकी तस्वीर भी खींच ली।

टीएमजेड के अनुसार, एक फोटो में केटी जॉन को अपनी बांहों के घेरे में लिए हुए है, वहीं दूसरी तस्वीर में वह जॉन के करीब जाकर कुछ कहती नजर आ रही हैं।

केटी का 2012 में रसेल ब्रांड से तलाक हो चुका है और उसके बाद से जॉन को डेट कर रही हैं। हालांकि खबर थीं कि केटी ऑर जॉन के बीच इस साल की शुरुआत में अलगाव हो गया था, लेकिन अप्रैल महीने में भी दोनों को साथ वक्त बिताते देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493