जॉन बॉन ने मेरा दिल तोड़ा था : पिंक

लॉस एंजेलिस, 17 नवंबर (आईएएनएस)। पॉप गायिका पिंक का कहना है कि गायक जॉन बॉन जोवी ने वर्ष 1989 में डोरोथिया हर्ली से शादी कर उनका दिल तोड़ दिया था।

पिंक बचपन से ही बॉन की तरफ आकर्षित थीं और यहां तक कि वह उनसे शादी भी करना चाहती थीं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, जब उन्होंने सुना कि गायक ने अपने हाई-स्कूल की प्रेमिका के साथ शादी कर ली है, तो वह काफी परेशान हुईं, उन्हें लगा जैसे सबकुछ उजड़ गया है।

टीवी शो ‘कारपूल कराओके’ के नए एपिसोड में दिल टूटने की बात को याद करते हुए पिंक ने कहा, “मैं शायद सात या आठ वर्ष की थी। मुझे अब भी याद है कि मैं कार में गाना सीखकर घर आ रही थी कि उन्होंने रेडियो पर कहा कि मैंने हाई स्कूल की स्वीटहार्ट डोरोथिया से शादी कर ली है और मेरा मुंह बन गया।”

उन्होंने कहा, “मैंने गुस्से में दीवार पर लगे पोस्टर फाड़े और उस दिन कमरे से बाहर नहीं निकली। मैं पूरी तरह उजड़ गई थी। यह पहली बार था कि किसी ने मेरा दिल तोड़ा था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493