जॉन मैक्केन के स्थान पर जॉन काइल एरिजोना के सीनेटर नियुक्त

वाशिंगटन, 5 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के एरिजोना के गवर्नर डॉग ड्यूसी ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने पूर्व रिपब्लिकन सीनेटर जॉन काइल को सीनेटर जॉन मैक्केन के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर नियुक्त किया है।

मैक्केन का पिछले महीने मस्तिष्क कैंसर से जूझते हुए निधन हो गया था।

ड्यूसी ने फिनिक्स में संवाददाताओं को बताया, “एरिजोना में सीनेटर जॉन काइल के कद का कोई भी नेता नहीं है। वह अद्भुत प्रतिभा के धनी हैं।”

इस दौरान काइल उनके साथ ही मौजूद थे।

काइल (76) साल 1995 से 2013 तक अमेरिकी सीनेट में रहे, जहां उन्होंने मैक्केन के साथ काम किया।

काइल का कहना है कि वह सीनेट लौटकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह भविष्य में किसी भी सीट के लिए चुनाव लड़ना नहीं चाहते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493