‘जॉन विक 2’ में कियानू के साथ नजर आंएगे रैपर कॉमन

लॉस एंजेलिस, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। रैपर कॉमन फिल्म ‘जॉन विक 2’ में अभिनय करते नजर आएंगे। यह 2014 की फिल्म ‘जॉन विक’ का सीक्वल है।

बेवसाइड ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, 43 वर्षीय अभिनेता इस फिल्म के मुख्य खलनायक होंगे।

आगामी फिल्म में रैपर अभिनेता कियानू रीव्स के अपोजिट नजर आएंगे। फिलहाल, फिल्म के अन्य किरदारों की घोषणा होना बाकी है।

चैड स्तहेल्स्की फिल्म का निर्देशन करेंगे, जबकि फिल्म निर्माता बेसील इवायंक होंगे। 2017 में फिल्म प्रदर्शित करने के लिए सीक्वल पर काम इस सप्ताह के बाद से शुरू होगा।

यह पहली फिल्म है जो चैड स्तहेल्स्की, डेविड लेइतच द्वारा सह-निर्मित है। लेइतच इस फिल्म में वापसी नहीं कर रहे हैं, क्योंकि फिलहाल वह ‘द कोलडेस्ट सीटी’ के काम में व्यस्त हैं। यह फिल्म शार्लीज थेरॉन और जेम्स मैकेवोए द्वारा अभिनीत है।

कॉमन ने ‘बार्बरशॉप 3’ की शूटिंग पूरी की है। यह फिल्म ‘बार्बरशॉप 2 : बैक इन बिजनेस’ की सीक्वल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493