जॉन श्नाइडर को जेल

लॉस एंजेलिस, 12 जून (आईएएनएस)। अभिनेता जॉन श्नाइडर को अपनी तलाकशुदा पत्नी एलिविरा को गुजारा भत्ता नहीं देने के चलते जेल भेजा गया है।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘ड्यूक्स ऑफ हैजर्ड’ अभिनेता को तीन दिनों के लिए लॉस एंजेलिस की जेल भेजा गया। श्नाइडर को 150,000 डॉलर देने के लिए मार्च तक का वक्त दिया गया था।

न्यायाधीश ने उन्हें बताया कि उन्हें अपनी संपत्ति एलिविरा को देनी थी। ऐसा नहीं करने पर उन्हें जेल के अलावा 240 घंटे की सामुदायिक सेवा करनी होगी।

एलिविरा ने 21 साल की शादी के बाद नवंबर 2014 में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। इसके लिए उन्होंने असहनीय मतभेदों का हवाला दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493