लंदन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटिश अभिनेता किट हैरिंगटन का कहना है कि वह टीवी शो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के अपने किरदार जॉन स्नो से दूरी बनाकर खुश हैं, लेकिन वह छोटे पर्दे से जुड़े रहना पसंद करेंगे।
लंदन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटिश अभिनेता किट हैरिंगटन का कहना है कि वह टीवी शो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के अपने किरदार जॉन स्नो से दूरी बनाकर खुश हैं, लेकिन वह छोटे पर्दे से जुड़े रहना पसंद करेंगे।
अभिनेता ने कहा कि वह एचबीओ चैनल द्वारा इस शो की प्रीक्वेल सीरीज लाने की तैयारी का समर्थन करते हैं।
वेबसाइट ‘ईडब्ल्यू डॉट कॉम’ के अनुसार, हैरिंगटन ने कहा, “मुझे लगता है कि नए किरदारों के साथ इसे शुरू करना अच्छा कदम है।”
अभिनेता ने कहा, “इस कहानी में काफी संभावनाएं हैं, जो हजारों साल से चल रही है। मैं जॉन स्नो के किरदार से हटकर खुश हूं, हालांकि मुझे अब भी टीवी में दिलचस्पी है।”
उन्होंने यह भी कहा कि प्रशंसकों को शो के आगामी सातवें सीजन में उनके किरदार और पर्दे पर उनकी बहन बनीं सांसा स्टार्क (सोफी टर्नर) के बीच कुछ अनबन देखने को मिल सकता है।
शो का सातवां सीजन अमेरिका में 16 जुलाई से प्रसारित होगा। भारत में स्टार वर्ल्ड और स्टार वर्ल्ड एचडी पर 18 जुलाई को इस शो का प्रीमियर होगा।
dharmpath.com dharmpath