जॉब की तलाश करने वाला चैट आधारित एप ‘एम्पजिला’ लांच

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में मदद करने वाला चैट आधारित मोबाइल एप ‘एम्पजिला’ शनिवार को लांच किया गया। इस मोबाइल एप में नियोक्ताओं और नौकरी की तलाश करने वालों के बीच कुछ सेकंड की बातचीत होगी और उम्मीदवार तुरंत आसानी से साक्षात्कार दे सकेंगे।

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में मदद करने वाला चैट आधारित मोबाइल एप ‘एम्पजिला’ शनिवार को लांच किया गया। इस मोबाइल एप में नियोक्ताओं और नौकरी की तलाश करने वालों के बीच कुछ सेकंड की बातचीत होगी और उम्मीदवार तुरंत आसानी से साक्षात्कार दे सकेंगे।

यह अपनी तरह का पहला एप है जिसमें नियोक्ताओं और नौकरी की तलाश करने वालों के बीच कुछ सेकंड की बातचीत होगी और इसके लिए किसी आफिस की जरूरत नहीं है, और इस प्रक्रिया में आसानी से कोई भी साक्षात्कार दे सकता है। इस प्रक्रिया से एचआर विभाग को भी बहुत सहूलियत मिल जाएगी, उनको बिना काम के मेल और डाकुमेंटेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही समय बर्बाद होगा।

एम्पजिला के अध्यक्ष आकाश आत्रे ने बताया, “हमें एहसास हुआ कि नौकरी तलाशने वाले और नियोक्ताओं के बीच संचार की प्रक्रिया बहुत ही कठिन और सीमाओं में बंधी है। उन सीमाओं को दूर करने के लिए, हम इस मोबाइल एप को लांच कर रहे हैं, जो कि नौकरी तलाशने वालों और नियोक्ताओं के बीच होने वाले संचार के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। यह आसानी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और यह नि:शुल्क है जो कि सरकार की डिजिटल इंडिया की पहल को और आगे ले जाएगा।”

उन्होंने कहा कि एम्पजिला में मौजूद जिओ लोकेशन की सुविधा के कारण भर्ती होने वाले स्थान और उम्मीदवार द्वारा पंजीकृत किए गए स्थान का सटीक विवरण सामने आ जाएगा।

यहां तक कि मेल से सभी प्रोफाइल को जांचना और डाउनलोड करना एचआर विभाग के लिए बहुत व्यस्तता वाला काम हो गया है। एम्पजिला में, भर्ती करने की प्रक्रिया और सभी गतिविधियों की निगरानी करना बहुत आसान हो गया है। भर्ती करने वाला एप के जरिये आवेदक के प्रोफाइल की समीक्षा डाउनलोड किए बगैर विस्तार से कर सकता है।

उम्मीदवार ‘देखे गये आवेदन’ और ‘समीक्षा के लिए आवेदन’ की जानकारी के साथ-साथ ‘चयनित’ और ‘साक्षात्कार’ के लिए बुलाए गए लोगों की सूची तक देख सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493