जॉर्ज क्लूनी एक बेहतर पिता साबित होंगे : मां

लास एंजेलिस, 12 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता-फिल्मकार जॉर्ज क्लूनी की मां नीना क्लूनी का कहना है कि उन्हें लगता है कि उनके बेटे बेहतरीन पिता साबित होंगे। हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ है कि क्लूनी की पत्नी अमाल गर्भवती हैं और वह जुड़वा बच्चों की उम्मीद रखती हैं।

नीना ने ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ को बताया, “हम जॉर्ज और अमल के लिए बेहद खुश हैं और मैं इस बात की कल्पना भी नहीं कर सकती कि दोनों कितने बेहतरीन माता-पिता साबित होंेगे।”

अभिनेता और उनकी मानवाधिकार वकील पत्नी ने सितंबर 2014 में इटली में शादी रचाई थी। उन्होंने माता-पिता और टीवी मेजबान निक क्लूनी को जल्द ही माता-पिता बनने की सूचना दी।

जॉर्ज और अमल दोनों का यह पहला बच्चा होगा।

नीना ने कहा कि जॉर्ज एक बेहतरीन पिता और अमल एक बेहतरीन मां साबित होंगी। वह (नीना) एडेलिया क्लूनी की मां भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493