जॉर्ज क्लूनी के जुड़वां बच्चे 3 माह के हुए

लॉस एंजेलिस, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता जॉर्ज क्लूनी ने अपनी पत्नी और अपने दो नवजात जुड़वां बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती अपनी जिंदगी का खुलासा करते हुए कहा कि एलक्जेंडर और एला दोनों तीन माह के हो गए हैं और वह इस बात से चकित हैं कि उन्होंने खुद पर बहुत कम नियंत्रण हासिल कर पाया है।

क्लूनी की पत्नी अमाल मानवधिकारों की वकील हैं।

‘पीपुल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘सबअर्बीकन’ फिल्म के प्रीमियर पर शनिवार को क्लूनी ने कहा कि हर किसी को शीघ्रता से पितृत्व के बाद आत्म-नियंत्रण रखने की अपनी क्षमता का पता चलता है।

उन्होंने कहा, “यह जानकर हैरान हुआ कि मैं खुद को कितना नियंत्रित करना चाहता था और वास्तव में मैं खुद को कितना कम नियंत्रित कर पाया। मेरे पास कोई नहीं है, मुझे लगता है कि यह सबको जल्दी पता चल जाता है।”

अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए क्लूनी ने कहा कि वह उनकी पत्नी अमाल की तरह दिखती है।

क्लूनी ने कहा, “मेरी बेटी अमाल की तरह दिखती है। उसकी बड़ी-बड़ी सुंदर आंखें हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493