जॉर्ज क्लूनी बेतहाशा खुश हैं

लॉस एंजेलिस, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता एवं फिल्मकार जॉर्ज क्लूनी ने अपने दोस्त ग्रेगोरी लेंट्ज को बताया कि वह इस कदर खुश हैं कि वह इतना खुश पहले कभी नहीं हुए।

क्लूनी की पत्नी अमाल गर्भवती हैं और वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं।

वेबसाइट पीपुल डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉर्ज क्लूनी (55) और उनकी पत्नी अमाल (39) के जुड़वां बच्चे इस साल जन्म लेने वाले हैं। लैपरोज रेस्तरां के मालिक और क्लूनी के दोस्त लेंट्ज ने इस सप्ताहांत में इस जोड़े का अपने रेस्तरां में स्वागत किया था।

लेंट्ज ने कहा, “अमाल कमाल की हैं। ये जोड़ा पूरी तरह से प्यार में डूबा हुआ है। वह बहुत प्यारी हैं। मैंने जॉर्ज को इतना खुश कभी नहीं देखा। वह लाजवाब हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493