जॉर्डन : बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हुई

अम्मान, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। जॉर्डन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है जबकि 35 घायल हैं।

देश के नागरिक सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को कहा कि कई लोग अभी भी लापता हैं।

नागरिक सुरक्षा विभाग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी एफे को बताया कि बाढ़ की वजह से गुरुवार को इराक के तीन नागरिकों की मौत हो गई। इसमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

बाढ़ से मरने वालों में अधिकतर 11 से 13 साल के बच्चे हैं, जो बस में सवार होकर स्कूल पिकनिक पर जा रहे थे कि अचानक उनकी बस बाढ़ में बह गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493