जॉर्डन में इजरायल के साथ गैस सौदे के खिलाफ प्रदर्शन

प्रदर्शनकारी जॉर्डन का झंडा, बैनर लिए इस सौदे को रद्द करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी चिल्ला रहे थे, “हमें इजरायल से गैस नहीं चाहिए।”

इस प्रदर्शन में शामिल 36 वर्षीय एक शिक्षक अब्दुल्ला सालेम ने कहा कि इजराल से गैस खरीदना अस्वीकार्य है क्योंकि इजरायल प्रशासन हमारे फिलीस्तीनी भाईयों पर कहर बरपा रहा है। इसी तरह के प्रदर्शन जॉर्डन के अन्य हिस्सों में भी हुए।

गौरतलब है कि सरकार ने 26 सितंबर को इजरायल के साथ गैस सौदे का ऐलान किया था। जॉर्डन के लोग इस सौदे को देश की सुरक्षा के लिए खतरा मान रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493