‘जॉली एलएलबी’ के रीमेक में राधा रवि

चेन्नई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय अभिनेता राधा रवि सफल हिंदी फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ के तमिल रीमेक में वही भूमिका निभाएंगे, जो मूल फिल्म में अभिनेता सौरभ शुक्ला ने निभाई है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “राधा रवि सर फिल्म में ले लिए गए हैं। वह न्यायमूर्ति की भूमिका निभाएंगे, जो मूल फिल्म में सौरभ शुक्ला ने निभाई है।”

रीमेक का नाम फिलहाल तय नहीं है। इसका निर्देशन आई. अहमद करेंगे। इसमें उदयनिधि स्टेलिन और प्रकाश राज क्रमश: अरशद वारसी और बोमन ईरानी द्वारा निभाई गईं भूमिकाएं निभाएंगे। सौरभ शुक्ला ने इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।

फिल्म की नियमित शूटिंग 20 अगस्त से शुरू होनी है। बाकी कलाकारों का चयन जल्द होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493