‘जॉली एलएलबी-2’ का नया जॉली पसंद आया : अरशद

मुंबई, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अरशद वारसी ने बताया है कि उन्हें आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ में अक्षय कुमार की ओर से निभाया गया नए जॉली का किरदार काफी पसंद आया है।

अरशद 2013 की फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ में मुख्य भूमिका जॉली के किरदार में नजर आए थे। इसमें उन्होंने जगदीश त्यागी नामक वकील का किरदार निभाया था, जिसे जॉली कहा जाता था।

अरशद ने बताया कि उन्हें लग रहा था कि वह इसकी दूसरी श्रंखला में होंगे, लेकिन निर्माताओं को कोई बड़ा सितारा चाहिए था इसलिए उन्होंने अक्षय को चुना।

अरशद ने मंगलवार को ट्वीट किया, “आखिरकार ‘जॉली एलएलबी-2’ का ट्रेलर देखा। नया जॉली बहुत पसंद आया। इसे और देखूंगा। हुमा कुरैशी और अक्षय को शुभकामनाएं।”

अक्षय ने अरशद को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, “अरशद आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। खुशी है कि यह आपको पसंद आया।”

सुभाष कपूर निर्देशित फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ में अक्षय के अलावा अभिनेत्री हुमा और अनु कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।

‘जॉली एलएलबी 2’ का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493