जोकोविक, वावरिंका की दिसम्बर में टेनिस कोर्ट पर वापसी

सर्बिया, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक और स्विट्जरलैंड के दिग्गज स्टान वावरिंका इस साल दिसम्बर में टेनिस कोर्ट पर वापसी के लिए तैयार हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, विम्बलडन ओपन के बाद से जोकोविक ने कोहनी की चोट के कारण किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है।

जोकोविक अब दिसम्बर में वर्ल्ड टेनिस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे, जो 28 से 30 दिसम्बर तक अबुधाबी में होगी।

पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी जोकोविक ने कहा, “सब कुछ सही है और इस टूर्नामेंट के जरिए मैं अच्छी वापसी करूंगा और सीजन की शुरुआत करूंगा।”

वावरिंका ने घुटने की चोट के कारण अगस्त में अपने इस सीजन के समापन की घोषणा की थी। वह भी अबुधाबी में होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

इस टूर्नामेंट के दो माह बाद ही आस्ट्रेलिया ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493