मेलबर्न, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन और विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच और अमेरिका की सेरेना विलियम्स को आस्ट्रेलियन ओपन 2016 में पुरुष और महिला वर्ग में शीर्ष वरीय प्राप्त हुई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चार बार के विजेता एंडी मरे को दूसरी वरीयता प्राप्त हुई है, जबकि 17 बार इस खिताब पर कब्जा जमा चुके रोजर फेडरर को आस्ट्रेलियन ओपन में तीसरी वरीयता प्राप्त हुई है। 2014 में खिताब जीतने वाले स्टान वावरिंका को चौथी वरीय और राफेल नडाल को पांचवीं वरीयता मिली है।
वहीं महिला वर्ग में सेरेना पहली वरीय हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर सिमोना हालेप और तीसरे स्थान पर गार्बिने मुगुरुजा हैं। एग्निएजका राडवांसका चौथी वरीय हैं।
2008 में खिताब पर कब्जा जमा चुकीं मारिया शरापोवा को पांचवी वरीयता मिली है।
दो बार की आस्ट्रेलियन ओपन विजेता और हाल ही में ब्रिस्बेन इंटरनेशनल का खिताब जीतने वाली विक्टोरिया अजारेंका को 14वीं वरीयता प्राप्त हुई है।
आस्ट्रेलिया ओपन का ड्रॉ शुक्रवार को निकाला जाएगा।
वरीय सूची :
पुरुष:
1. नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
2. एंडी मरे (ब्रिटेन)
3. रोजर फेडरर (स्विटजरलैंड)
4. स्टान वावरिंका (स्विटजरलैंड)
5. राफेल नडाल (स्पेन)
6. थॉमस बर्डिच (चेक गणराज्य)
7. केई निशिकोरी (जापान)
8. डेविड फेरर (स्पेन)
9. जो-विलफ्रैड सोंगा (फ्रांस)
10. जॉन इस्नर (अमेरिका)
महिला :
1. सेरेना विलियम्स (अमेरिका)
2. सिमोना हालेप (रोमानिया)
3. गर्बिने मुगुरुजा (स्पेन)
4. एग्निएजका राडवांसका (पोलैंड)
5. मारिया शारापोवा (रूस)
6. पैत्रा क्विटोवा (चेक गणराज्य)
7. अंजेलिक कर्बर (जर्मनी)
8. विनस विलियम्स (अमेरिका)
9. कारोविलना प्लिस्कोवा (चेक गणराज्य)
10. कार्ला सुआरेज नावारो (स्पेन)
dharmpath.com dharmpath