जोनास ने करीब 30 लाख डॉलर में बेचा घर

लॉस एंजेलिस, 29 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी गायक-अभिनेता जो जोनास ने अपना ‘वेस्ट हॉलीवुड’ घर लगभग 30 लाख डॉलर में बेच दिया है।

जोनास ने इस घर को एक साल पहले खरीदा था।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, जोनास ने तीन-बेडरूम वाले अपने इस घर को करीब 30 लाख डॉलर में बेचा है। उन्होंने यह घर एक साल पहले 26 लाख डॉलर में खरीदा था।

जोनास ने ‘एयरबीएनबी’ के माध्यम से एक घर किराए पर लिया है। एयरबीएनबी एक वेबसाइट है, जो लोगों को किराए के घरों की सूची और अन्य संबंधित जानकारी मुहैया कराती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493