जोनास ने बढ़ाई किड्स च्वाइस अवार्ड की शोभा

लॉस एंजेलिस, 29 मार्च (आईएएनएस)। पॉप स्टार निक जोनास ने निकेलोडियोन किड्स च्वाइस अवार्ड 2015 का मेजबान बनकर लोगों का दिल जीता, बल्कि अपने गानों ‘चेंज’ एवं ‘जेलस’ पर मंच पर प्रस्तुति भी दी।

कैलिफोर्निया के फॉरम इन इंगलवुड में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में टेलर स्विफ्ट, हाइडी क्लम, क्रिस प्रैट, जेमी फॉक्स एवं एंजेलिना जोली जैसी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, जोली अपनी दो बच्चों शिलोह और जहारा को भी साथ लाई थीं।

अवार्ड समारोह में जोनास ने ब्लैक शेल्टन, ब्रूनो मार्स, जस्टिन टिंबरलेक, फेरेल विलियम्स और सैम स्मिथ जैसे गायकों को पीछे छोड़ते हुए फेवरेट मेल सिंगर का खिताब जीता।

महिला गायिकाओं मे फेवरेट फीमेल सिंगर का खिताब एरियाना ग्रैंडे, बेयोंसे नॉल्स, केटी पेरी, निकी मिनाज और टेलर स्विफ्ट को पीछे छोड़ते हुए सेलेना गोमेज ने जीता।

जेसी जे, एरियाना ग्रैंडे और निकी मिनाज के ‘बैंग बैंग’ को सांग ऑफ द ईयर पुरस्कार दिया गया।

संगीत बैंड ‘वन डायरेक्शन’ को फेवरेट म्युजिक ग्रुप का खिताब मिला।

फिल्मों के क्षेत्र में एंजेलिना जोली को फिल्म ‘मैलेफिशेंट’ के लिए फेवरेट खलनायिका और बेन स्टिलर एवं एम्मा स्टोन को क्रमश: फेवरेट नायक एवं फेवरेट नायिका का खिताब मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493