जोया अख्तर की आगामी फिल्म में नहीं हैं वरुण

मुंबई, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन ने कहा है कि उन्हें जोया अख्तर की आगामी फिल्म ‘गली बॉय’ के लिए प्रस्ताव नहीं मिला है।

मुंबई, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन ने कहा है कि उन्हें जोया अख्तर की आगामी फिल्म ‘गली बॉय’ के लिए प्रस्ताव नहीं मिला है।

खबरों के मुताबिक, फिल्म के लिए पहले अभिनेता रणवीर सिंह को प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन तारीखों की समस्या के कारण उन्होंने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया और अब वरुण को इसमें लिया गया है।

वरुण ने रविवार को स्टार स्क्रीन अवॉर्डस के दौरान कहा, “यह बिल्कुल भी सही नहीं है। मैं वह फिल्म नहीं कर रहा।”

इसी बीच वरुण ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट भी हैं।

वरुण ने कहा, “‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ मेरे लिए बेहद खास फिल्म है। फिल्म एक जरूरी संदेश भी देती है।”

शशांक खेतान निर्देशित ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ 10 मार्च को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493