मैड्रिड, 22 मार्च (आईएएनएस)। जोर्डी सांचेज ने बुधवार को स्पेन के कैटालोनिया क्षेत्र के अगले नेता के रूप में अपनी उम्मीदवारी छोड़ने का ऐलान किया।
कैटालोनिया नेशनल असेंबली के नेता सांचेज ने खुद पर लगे देशद्रोह के आरोपों की सुनवाई का इंतजार करते हुए पांच महीने जेल में बिताए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ये आरोप बार्सिलोना में पिछले साल 20 सितंबर को कैटालोनिया की आजादी की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर लगाए गए। यदि वह आरोपी सिद्ध हो गए तो उन्हें 15 साल जेल हो सकती है।
इससे पहले कैटालोनिया के पूर्व नेता पुइगडेमोंट भी अपनी उम्मीदवारी वापस ले चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath