लॉस एंजेलिस, 13 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता ब्रैड पिट के पास कथित तौर पर कुछ ऐसे ‘धमाकेदार’ ऑडियो टेप हैं, जिनका इस्तेमाल करके वह जोली को अपने छह बच्चों का पूर्ण संरक्षण अधिकार प्राप्त करने से रोक सकते हैं।
समाचार पत्र ‘द सन’ के मुताबिक, एक सूत्र ने कहा, “एंजेलिना के कुछ ऐसे ऑडियो टेप मौजूद हैं, जिन्हें अगर सार्वजनिक कर दिया गया तो वे उनके खिलाफ विस्फोटक साबित होंगे। लेकिन कोई भी ऐसा गलत खेल नहीं खेलना चाहता। यह बच्चों के लिए सही नहीं है, लेकिन एंजेलिना और उनकी टीम ब्रैड को बदनाम करने पर जुटी हैं, ताकि उन्हें बच्चों का संरक्षण न मिले।”
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इन टेप्स की खबर ऐसे समय में आई है जब डीसीएफएस ने पिट को बेटे मैडॉक्स के साथ सितंबर में एक विमान में मारपीट के मामले से बरी कर दिया।
dharmpath.com dharmpath