जोली ने द. कोरिया में बेटे को विश्वविद्यालय परिसर दिखाया

सियोल, 3 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री एंजेलीना जोली अपने 17 साल के बेटे मैडॉक्स को दक्षिण कोरिया के विश्वविद्यालय परिसरों का दौरा कराया और यहां की भाषा से रूबरू कराया।

‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, जोली (43) के छह बच्चे हैं। वह संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त शरणार्थी (यूएनएचसीआर) की विशेष दूत के रूप में दक्षिण कोरिया का आधिकारिक दौरा कर रही हैं। जोली ने अपने बेटे को दक्षिण कोरिया के विश्वविद्यालय परिसरों की यात्रा कराई।

मैडॉक्स ने यहां कोरियाई भाषा का अध्ययन करने में समय बिताया है और वह देश में अध्ययन करने में रुचि रखते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493